पड़ोसी भाइयों ने दंपती को पीटा, केस दर्ज

Apr 06, 2026 04:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - महेवाघाट थाना क्षेत्र में दिनेश कुमार को उसके पड़ोसी भाई प्रेम नारायण और संजय ने गाली-गलौज के बाद पिटाई की। बचाव में आई पत्नी को भी पीटा गया। ग्रामीणों ने दंपती की जान बचाई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की और घायलों का मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पड़ोसी भाइयों ने दंपती को पीटा, केस दर्ज

महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार को पड़ोसी सगे भाई प्रेम नारायण व संजय गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह दंपती की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।