Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsNegligence in Healthcare PHC Nevada Doctor Absent During Critical Days
सप्ताह में दो दिन आखिर कहां गायब रहते हैं पीएचसी नेवादा प्रभारी

सप्ताह में दो दिन आखिर कहां गायब रहते हैं पीएचसी नेवादा प्रभारी

संक्षेप:

Kausambi News - नेवादा पीएचसी के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार चौरसिया पर आरोप है कि वे सप्ताह में केवल चार दिन ड्यूटी पर आते हैं। सोमवार और मंगलवार को उनकी अनुपस्थिति से मरीज परेशान हैं। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने इस लापरवाही की जांच का आश्वासन दिया है। डॉक्टर ने अपनी अनुपस्थिति को जूम मीटिंग से जोड़ा है।

Feb 03, 2026 10:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

सीएमओ डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व वाली चिकित्सा व्यवस्था इन दिनोदिन पटरी से उतरती जा रही है। चिकित्सक मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हुए न केवल उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं बल्कि मनमानी करते हुए पीएचसी से गायब रहते हैं। ताजा मामला पीएचसी नेवादा का सोमवार को देखने को मिला है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवादा की चिकित्सा व्यवस्था डॉ. मनोज कुमार चौरसिया के हवाले है। आरोप है कि यह सप्ताह में सोमवार व मंगलवार को पीएचसी नहीं आते हैं। यूं कहें कि सप्ताह में सिर्फ चार दिन ही ड्यूटी करते हैं। उनके द्वारा यह मनमानी तैनाती के बाद से लगातार की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसकी बानगी मंगलवार को देखने को मिली। पीएचसी में तैनात डाक्टर की कुर्सी खाली रही और मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहे। कुछ मरीजों को तो वहां पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने रटी रटाई दवाएं देकर वापस भेज दिया। यहां सवाल यह उठ रहा है कि नेवादा पीएचसी प्रभारी आखिर सोमवार व मंगलवार को रहते कहां हैं। क्या उनके द्वारा निजी अस्पताल का संचालन किया जा रहा है या फिर किसी अन्य अस्पताल में ड्यूटी करते हैं। पीएचसी प्रभारी की मनमानी से इलाकाई मरीजों के स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर विभाग के आला अफसर भी संजीदा नहीं हैं। इससे उनकी मनमानी पर अंकुश लगते नहीं दिख रहा है। -------- सीएचसी में नसबंदी शिविर का आयोजन तो हुआ है पर नेवादा पीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार चौरसिया यहां नहीं आए। हो सकता है कहीं क्षेत्र में हों या फिर कहां हैं, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। -डॉ. ललित, सीएचसी अधीक्षक सरायअकिल -------------- नेवादा पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक मरीजों का इलाज करने की जगह यदि गायब रहे हैं तो इसकी जांच डिप्टी सीएमओ से कराई जाएगी। लापरवाही उजागर होने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। -डॉ. संजय कुमार, सीएमओ -------------- एक बजे से तीन बजे तक जूम मीटिंग चल रही थी, इसके चलते मैं सीट पर नहीं रहा। इसके बाद सरायअकिल सीएचसी में नसबंदी शिविर में चला गया। सीट से सोमवार व मंगलवार को गायब रहने का आरोप निराधार है। -डॉ. मनोज कुमार चौरसिया, प्रभारी पीएचसी नेवादा