ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीसज गए मंदिर, आज से मां की विशेष आराधना

सज गए मंदिर, आज से मां की विशेष आराधना

नवरात्रि पर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिरों की साफ सफाई हो गई है। रंगरोगन कर मंदिरों को चमाचम कर दिया गया है। कड़ा धाम मंदिर सज-धज कर तैयार हो गया है। पंडों ने अपनी दुकान को भी आकर्षक ढंग...

नवरात्रि पर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिरों की साफ सफाई हो गई है। रंगरोगन कर मंदिरों को चमाचम कर दिया गया है। कड़ा धाम मंदिर सज-धज कर तैयार हो गया है। पंडों ने अपनी दुकान को भी आकर्षक ढंग...
1/ 2नवरात्रि पर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिरों की साफ सफाई हो गई है। रंगरोगन कर मंदिरों को चमाचम कर दिया गया है। कड़ा धाम मंदिर सज-धज कर तैयार हो गया है। पंडों ने अपनी दुकान को भी आकर्षक ढंग...
नवरात्रि पर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिरों की साफ सफाई हो गई है। रंगरोगन कर मंदिरों को चमाचम कर दिया गया है। कड़ा धाम मंदिर सज-धज कर तैयार हो गया है। पंडों ने अपनी दुकान को भी आकर्षक ढंग...
2/ 2नवरात्रि पर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिरों की साफ सफाई हो गई है। रंगरोगन कर मंदिरों को चमाचम कर दिया गया है। कड़ा धाम मंदिर सज-धज कर तैयार हो गया है। पंडों ने अपनी दुकान को भी आकर्षक ढंग...
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 17 Mar 2018 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

नवरात्रि पर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिरों की साफ सफाई हो गई है। रंगरोगन कर मंदिरों को चमाचम कर दिया गया है। कड़ा धाम मंदिर सज-धज कर तैयार है। इसके अलावा दुकानें भी आकर्षक ढंग से सज गईं हैं। रविवार से मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाएगी। कड़ा धाम की सुरक्षा के लिए मेला चौकी को कोतवाली का दर्जा देकर दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

नवरात्रि पर्व की सभी तैयारियां हो चुकी है। देवी मंदिरों की साफ सफाई हो चुकी है। भक्तों ने घरों के भी मंदिरों को साफ सुथरा कर नया रूप दिया है। भोर से ही मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बजने लगेंगे। इक्यावनी शक्तिपीठ कड़ा धाम में गंगा स्नान के बाद दर्शन पूजन के लिए कई जिलों से श्रद्धालु आएंगे। पहले ही दिन हजारों की तादाद में श्रद्धालु आ सकते हैं। पंडा समाज ने यहां साफ सफाई की मांग की थी, लेकिन कड़ा धाम की सफाई नहीं हो सकी। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगे हैं। नाला जाम है, नालियां चोक हैं। सुरक्षा व्यवस्था के अलावा अन्य सारे इंतजाम धड़ाम है। चार जिलों की फोर्स सुरक्षा के लिए लगाई गई है। मेला चौकी को कोतवाली का दर्जा दिया गया है। दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यहां बैठे सिपाही सीसीटीवी कैमरे के जरिए मेला क्षेत्र की निगरानी करेंगे। अराजकतत्वों पर इनका फोकस रहेगा। शनिवार दोपहर को सिराथू के एसडीएम ज्योति मौर्य ने मेला क्षेत्र और गंगा घाटों का निरीक्षण किया।

सभी प्रसिद्ध मंदिरों की होगी सुरक्षा

जिले के सभी प्रसिद्ध देवी मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम एसपी प्रदीप गुप्ता ने किया है। सिपाहियों की तैनाती के अलावा सीओ व इंस्पेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि वे भ्रमण कर मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। अराजकतत्वों पर पूरी नजर रखी जाए। मंदिर प्रबंध समिति के लोगों से समन्वय बनाए रखें। यदि उनको कोई दिक्कत होती है तो तुरंत पहुंचकर समस्या का समाधान कराएं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें