Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsMysterious Death of Truck Driver in Ratgahan Village Body Found Hanging from Tree
आम के पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, कोहराम

आम के पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, कोहराम

संक्षेप:

Kausambi News - सोमवार सुबह रतगहां गांव में नलकूप के पास एक आम के पेड़ से 45 वर्षीय तीरथ सिंह का शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। तीरथ पेशे से ट्रक चालक थे और उनकी मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dec 15, 2025 05:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के रतगहां गांव के बाहर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नलकूप के पास आम के पेड़ में रस्सी के फंदे से अधेड़ का शव लटकता मिला। खेत की ओर गए ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ी तो मौके पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। रतगहां गांव निवासी 45 वर्षीय तीरथ सिंह पुत्र रामयश पेशे से ट्रक चालक थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनके अपनी खुद की दो ट्रकें भी चलवाते थे। परिजनों के अनुसार वह पत्नी के साथ अपनी ससुराल पिपरी थाने के निजामपुर पुरैनी गांव में रहते थे। रविवार शाम को वह रतगहां के बाहर स्थित अपने नलकूप पर गए थे। सोमवार सुबह खेत की तरफ गए लोगों ने नलकूप के बाहर आम के खेत में नॉयलान की रस्सी से तीरथ का शव फंदे से लटकता हुआ देखा। शव फंदे पर लटका देख लोगों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इंस्पेक्टर महेश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अधेड़ द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।