
खून की उल्टी के बाद दिव्यांग की मौत
Kausambi News - एक दिव्यांग युवक की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, सैन कुमार सरोज को खून की उल्टियों के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव...
दिव्यांग युवक की शनिवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, खून की उल्टी होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कड़ाधाम थाना क्षेत्र के बख्शी का पूरा निवासी 42 वर्षीय सैन कुमार सरोज पुत्र प्रभु शनिवार की शाम करीब छह बजे खेतों की ओर गया था। परिवारवालों ने बताया कि इस दौरान उसको अचानक खून की उल्टियां होने लगीं। सूचना मिलने पर आननफानन परिजन और ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक दोनों पैरों से दिव्यांग था और होटल में काम कर परिवार का गुजारा करता था। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की मौत से संबंधित अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




