एमवी कॉन्वेंट स्कूल के आर्यन सिंह ने 95% के साथ किया टॉप

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

चायल के एमवी कॉन्वेंट स्कूल ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 10 के छात्र आर्यन सिंह ने 95% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। श्रेया सिंह और हर्षित कौशल क्रमशः 93.8% और 93.6% के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अन्य छात्रों ने भी शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

एमवी कॉन्वेंट स्कूल के आर्यन सिंह ने 95% के साथ किया टॉप

चायल के कोइलहा स्थित एमवी. कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिक्षा जगत में अपनी मजबूत पहचान कायम की है। कक्षा 10वीं के घोषित परिणामों में विद्यालय के मेधावी छात्र आर्यन सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। टॉपर्स की सूची में श्रेया सिंह ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि हर्षित कौशल 93.6 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

सृष्टि यादव 92.2%, इफरा फातिमा 92.0% और आदित्य केशरवानी 91.6% ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। वहीं हर्षिता कुशवाहा (91.4%), महिमेश सोनी (91.4%) और ऋषभ कुशवाहा 90.8% ने भी उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। इसके अलावा आदित्य सरोज, चाहत, अभय सिंह, शिवांश सोनी, रितिक कुमार और सादिया बानो ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. वाचस्पति ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम तक सीमित शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारना है। प्रधानाचार्य अभिषेक चतुर्वेदी ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि सभी शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन और सुनियोजित रणनीति के चलते यह शानदार परिणाम संभव हो सका। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में मेधावियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।