Kausambi News: हत्यारोपियों ने अधेड़ को दी जानलेवा धमकी
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के चक गांव में धर्मराज ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या के बाद हत्यारोपितों के परिजनों ने उसे और उसके पिता को धमकाया। हत्यारे के छूटने तक शांति न देने की चेतावनी दी गई। पीड़ित ने थाने में इसकी शिकायत की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के चक गांव निवासी धर्मराज पुत्र पथरू सोनकर ने बताया कि महीने भर पहले उसके भाई लालचंद्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार की शाम उसका पिता बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के समीप मिले हत्यारोपितों के परिजन गुलाब, चौरसिया देवी व रेखा ने सरेराह रोकते हुए धमकाया कि जब तक उनका बेटा छूटकर घर नहीं आएगा, तब तक उसे चैन से नहीं रहने दिया जाएगा। शुक्रवार को थाने पहुंच पीड़ित ने मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


