Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsMurder of Farmer Ganesh Police Struggles to Find Clues Investigation Teams Deployed
कातिलों का पता नहीं, गणेश के शव का हुआ अंतिम संस्कार

कातिलों का पता नहीं, गणेश के शव का हुआ अंतिम संस्कार

संक्षेप:

Kausambi News - किसान गणेश के हत्यारों का पता लगाने में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। घटना के खुलासे के लिए कई टीमें सक्रिय की गई हैं। गणेश की हत्या रविवार रात को हुई थी। शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया। परिवार में शोक का माहौल है और जांच जारी है।

Feb 03, 2026 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

किसान गणेश के हत्यारों का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने एसओजी के साथ कई टीमों को सक्रिय किया गया है। मंगलवार को गणेश के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के घर में रोना-पीटना मचा हुआ है। सैनी कोतवाली के कानेमई निवासी गणेश प्रसाद स्कूल बस में कंडक्टर था। रविवार की रात गणेश प्रसाद अपने बेटे राहुल की चाय-नाश्ते की दुकान में सो रहा था। रात में गणेश प्रसाद की धारदार हथियार से प्रहार करके बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। सोमवार को गणेश प्रसाद का शव चारपाई में खून से सना मिला था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिजनों में रोना-पीटना मचा गांव में हड़कंप मचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। एसपी राजेश कुमार ने घटना के राजफाश को लेकर पूरी मिशनरी को लगा रखा है। वह खुद व एएसपी राजेश कुमार सिंह पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। राजफाश के लिए सैनी थाना पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस सहित कुल पांच टीमें लगी हैं। इन टीमों ने इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली। परिवार के लोगों ने भी पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार हुआ। --- अवैध शराब बिक्री पर भी पुलिस की नजर गणेश हत्याकांड के राजफाश में जुटी पुलिस टीमों को पता चला कि गणेश देशी शराब के ठेके में बिकने वाली दारू का अवैध धंधा करता था। वह खुद तो शराब पीता ही था, साथ ही ओवररेट में बेचने के लिए शराब खरीद कर रखता भी था। माना जा रहा है कि हत्याकांड किसी पियक्कड़ की भी करतूत हो सकती है।