भांजों ने साथी संग की थी पिकअप चालक की हत्या
Kausambi News - प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुसवां गांव में एक पिकअप चालक की हत्या उसके रिश्ते के भांजों ने की। 28 वर्षीय छोटू उर्फ महेंद्र की लाश हाईवे के किनारे मिली। पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपियों...
प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुसवां गांव निवासी पिकअप चालक की हत्या रिश्ते के भांजों ने ही साथी संग मिलकर की थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया। पूरामुफ्ती के कुसवां गांव का रहने वाला 28 वर्षीय छोटू उर्फ महेंद्र पुत्र काशी प्रसाद प्रजापति पिकअप चलाता था। गुरुवार की शाम वह सीमेंट ढोने के लिए पिकअप लेकर निकला था। शुक्रवार दोपहर संदीपन घाट क्षेत्र में सिकंदरपुर बजहा गांव के समीप प्रयागराज-कानपुर हाईवे के किनारे अर्धनिर्मित चारदीवारी के भीतर उसकी लाश पड़ी मिली थी। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी मृतक के रिश्ते के भांजे आकाश प्रजापति पुत्र रामप्रकाश, उसके चचेरे भाई रोहित प्रजापति पुत्र चुलबुल व इनके साथी छोटू उर्फ विजय भारतीय पुत्र रामचंद्र के खिलाफ शुक्रवार की देर रात मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी बृजेश श्रीवास्तव के मुताबिक मुकदमा लिखे जाने के कुछ घंटे बाद मनौरी स्थित रेलवे पुलिया के पास से गिरफ्तार किए गए नामजद आरोपियों ने ही वारदात को अंजाम देने का जुर्म कुबूल किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


