गर्मी में उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुरूप करें निर्बाध आपूर्ति

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - सांसद पुष्पेंद्र सरोज की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की बैठक हुई। बैठक में गर्मी के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के निर्देश दिए गए। सांसद ने आगामी कार्यों की समीक्षा की और रणनीति पर चर्चा की ताकि गर्मी में विद्युत आपूर्ति सुचारू रहे। बैठक में अन्य जनप्रतिनिधि और विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

गर्मी में उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुरूप करें निर्बाध आपूर्ति

सांसद पुष्पेंद्र सरोज की अध्यक्षता में रविवार को विद्युत विभाग के मार्गदर्शक समिति की बैठक हुई। इसमें उन्होंने विद्युत विभाग द्वारा कराये गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गर्मी के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति करने का निर्देश दिया। बैठक में सांसद ने योजना के तहत आगामी कराये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली। साथ ही आगामी गर्मी में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति के बारे में रणनीति पर बात हुई। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गर्मी के दिनों में निर्बाध व रोस्टर के अनुरूप हर हाल में विद्युत आपूर्ति देना सुनिश्चित करें। बैठक में सांसद के आलवा मंझनपुर विधयाक प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतेन्द्र सोनकर, नगर पंचायत दारानगर अध्यक्ष रागनी केसरवानी, अजुवा नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पश्चिम शरीरा नगर पंचायत प्रतिनिधि, विद्युत विभाग कि तरफ से मुख्य अभियंता प्रयागराज अशोक कुमार, अधीक्षण अभियंता श्याम नारायण, अधिशासी अभियंता आर के कुशवाहा, राम हरी, सभी उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।