किशोरी को किया अगवा, परिजनों को धमकी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कौशाम्बीकोतवाली क्षेत्र में एक माँ ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी लापता हो गई है। खोजबीन में पता चला कि उसे अगवा किया गया है। आरोपियों के परिवार ने धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर अब तलाश शुरू की है।

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी 24 मई की सुबह संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही चंद्र प्रकाश उर्फ चंद्रिका सोनकर बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। पीड़ित के मुताबिक, इस बाबत पूछताछ करने जाने पर आरोपी के भाई नीरज, गोलू व मां ने गाली-गलौज किया। पूरे परिवार को हत्या की धमकी दी। मामले की शिकायत पर गुरुवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों एवं किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए सर्विलांस सेल को भी अलर्ट किया गया है।
ये भी पढ़ें:किशोरी को भगाने के मामले में चार पर केस
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


