नंदी वाणी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

भरवारी के नंदी वाणी पब्लिक स्कूल में मदर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों ने माताओं के प्रति सम्मान जताते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। Principal ललित चौरसिया ने बताया कि मां बच्चे की पहली शिक्षक होती हैं। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें माताओं और बच्चों ने भाग लिया।

नंदी वाणी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

भरवारी स्थित नंदी वाणी पब्लिक स्कूल एवं वाणी सनराइज पब्लिक स्कूल में रविवार को मदर्स डे बड़े ही उत्साह, उल्लास एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने माताओं के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने गीत, कविता, नृत्य, भाषण एवं नाटक के माध्यम से मां के त्याग, प्रेम एवं ममता को दर्शाया। कई विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति भावनात्मक संदेश भी प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित चौरसिया ने अतिथियों के स्वागत अभिभाषण में कहा कि मां बच्चे की पहली शिक्षक होती हैं और उनके संस्कार ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।

मदर्स डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। सिर्फ आज के दिन ही नहीं बल्कि पूरे वर्ष पूरे जीवन सम्मान और कृतज्ञता होना चाहिए। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें माताओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को विद्यालय की ओर से चेक के माध्यम से पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी माताओं ने इस अवसर पर अपने जीवन से जुड़ी यादें और भावनाओं को साझा किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय की प्रबंधक ज्योति केसरवानी व अभिजीत केसरवानी ने अभिभावकों को धन्यवाद दिया और अपनी बेटियों को सशक्त करने के लिए प्रेरणा दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi Newsनंदी वाणी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे