Kausambi News: नलकूप से हजारों का सामान चोरी, मुकदमा
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पल्हाना गांव में कांती देवी ने बताया कि 12 अगस्त को उनके बेटे राम सिंह का निधन हुआ। पड़ोसी रोशन लाल ने अंतिम संस्कार करने से रोकने की कोशिश की और बाद में चोरी की घटनाएं भी सामने आईं। कांती देवी ने आरोप लगाया कि रोशन लाल और उसके बेटों ने चोरी की।

Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पल्हाना गांव की कांती देवी पत्नी कल्लू ने बताया कि 12 अगस्त को उसके बेटे राम सिंह का निधन हो गया था। अगले दिन पड़ोसी रोशन लाल अंतिम संस्कार नहीं करने दे रहा था। वह भूमि को अपना बता रहा था। प्रशासन के सहयोग से किसी तरह अंतिम संस्कार हो सका था। पीड़िता के मुताबिक, इसी के बाद से आए दिन उसको धमकी दी जा रही थी। 19 अगस्त को खेत जाने पर पता चला कि चोर वहां लगे सबमर्सिबल से पाइप, सब्बर, इंजन का पार्ट्स आदि चुरा ले गए हैं। पीड़िता को आशंका है कि विपक्षी रोशन लाल व उसके बेटों रामबाबू, शिवम एवं आशीष ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


