Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsMonthly Meeting of Apna Dal S Led by Amar Singh Patel Strengthening Organization and Upcoming Elections
अपना दल (एस) की विधानसभा मासिक बैठक संपन्न

अपना दल (एस) की विधानसभा मासिक बैठक संपन्न

संक्षेप:

Kausambi News - अपना दल (एस) की मासिक बैठक शनिवार को अमर सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल और कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। संगठन की मजबूती, बूथ विस्तार और आगामी चुनावों पर चर्चा की गई। अमर सिंह पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Jan 11, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

अपना दल (एस) की विधानसभा मासिक बैठक शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष अमर सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन मनौरी पावर हाउस के पास स्थित विधानसभा कार्यालय परिसर में हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद फूलपुर नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य छेदीलाल सिंह पटेल, प्रदेश सचिव भानु प्रताप सिंह पटेल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर विस्तार, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला व विधानसभा पदाधिकारी, जोन अध्यक्ष, नगर पंचायत प्रतिनिधि, जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से अमर सिंह पटेल, मनु प्रताप सिंह पटेल, शिव भवन सिंह पटेल, तेज बहादुर पटेल, प्रदीप कुमार पटेल, छन्नपाल सिंह पटेल, महेंद्र सिंह पटेल, मो. आवेश, रोहित सिंह, राजेश सिंह, रामनारायण, सरजीत कुमार पाल, राजाराम, राकेश पटेल, मनोज कुमार, गगन सिंह, अनेक राम पटेल, मान सिंह पासी, रंजीत कुमार सरोज, कुबैर अहमद, सबीर अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।अंत में अध्यक्षीय संबोधन में अमर सिंह पटेल ने सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प दोहराया।