Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsMobile Science Exhibition Bus Promotes Scientific Thinking Among Students
विज्ञान की रोचक दुनिया से रुबरू हुए विद्यार्थी

विज्ञान की रोचक दुनिया से रुबरू हुए विद्यार्थी

संक्षेप:

Kausambi News - सिराथू में, डीएम डॉ. अमित पाल ने ऊर्जा संरक्षण और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए सचल विज्ञान प्रदर्शनी बस को रवाना किया। धर्मा देवी इंटर कॉलेज और डीडी कॉन्वेंट स्कूल में छात्रों ने 20 विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया, जिसमें विद्युत उत्पादन और नाभिकीय प्रक्रियाएँ शामिल थीं। यह पहल ग्रामीण छात्रों में वैज्ञानिक जिज्ञासा को प्रोत्साहित करती है।

Jan 12, 2026 08:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। समाज के विकास के लिए विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से डीएम डॉ. अमित पाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई सचल विज्ञान प्रदर्शनी बस सोमवार को धर्मा देवी इंटर कॉलेज एवं डीडी कॉन्वेंट स्कूल पहुंची। छात्र-छात्राओं को विज्ञान की रोचक दुनिया से परिचित कराया। दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी बस का अवलोकन कर नवाचारों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विज्ञान के लगभग 20 स्वचालित एवं हस्तचालित मॉडल प्रदर्शित किए गए। जिनमें डायनमो से विद्युत उत्पादन, ऊर्जा का रूपांतरण, मानव शरीर में रसायनों से विद्युत उत्पादन, नाभिकीय संलयन, नाभिकीय विखंडन सहित कई आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल शामिल रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रदर्शनी बस के प्रशिक्षक संजय सिंह ने सभी मॉडलों को सरल एवं रोचक ढंग से समझाते हुए विद्यार्थियों को उनकी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक वसीम अहमद ने बताया कि भारत सरकार की यह पहल ग्रामीण परिवेश के बच्चों में वैज्ञानिक जिज्ञासा उत्पन्न करने की दिशा में अत्यंत प्रभावी है। मॉडलों को सरल भाषा में समझाने में शिक्षक बलवंत कुमार एवं धनवंतरी कुमार ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान की सहायता से प्रकृति के रहस्यों को आसानी से समझा जा सकता है। यह विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।