युवक का मोबाइल छीनकर भागे उचक्के
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कौशाम्बीमंझनपुर के शिकंदरपुर बजहा निवासी यदुवेंद्र सिंह ने बताया कि 26 मई को बाइक से लौटते समय तीन युवकों ने उसका मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लिया। यदुवेंद्र ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मंझनपुर, संवाददाता। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के शिकंदरपुर बजहा निवासी यदुवेंद्र सिंह ने बताया कि 26 मई को वह किसी काम से बाइक लेकर मंझनपुर गया था। लौटते वक्त गांव के मोड़ के समीप पहुंचा, तभी एक बाइक सवार तीन युवक आए और झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।पीड़ित ने पीछा कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस पर उसने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


