
दौड़ प्रतियोगिता में जीनत, आयजा और नीलम का दबदबा
Kausambi News - मंझनपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत चौधरी हाजी रहमान इंटर कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जीनत, आयजा और नीलम ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कॉलेज प्रबंधक ने कहा कि यह अभियान बच्चियों को अपनी...
मंझनपुर, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत गुरुवार को सरायअकिल इलाके के करबला बाग पुरखास स्थित चौधरी हाजी रहमान इंटर कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता हुई जिसमें जीनत, आयजा और नीलम ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। दौड़ में शामिल प्रतिभागी बालिकाओं को कॉलेज प्रबंधक हाजी मोहम्मद इकबाल व खेलो इंडिया के कोच संदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले बालिकाओं का परिचय प्राप्त किया। कक्षा चार की जीनत बानो, आयजा व कक्षा तीन की नीलम कुमारी को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। कॉलेज प्रबंधक ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान सिर्फ औपचारिकता नहीं है।

इससे बच्चियों को अपनी शक्ति पहचानने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इस तरह के अभियान से बेटियों में हिचक कम होगी और वह खुद के बेहतर भविष्य का निर्माण कस सकेंगी। इस मौके पर शाहफहद इकबाल, रेहान अहमद, तेज प्रताप शर्मा, हुसैन अली, कुलदीप सिंह, राजू सरोज, भूपेंद्र कुमार, पंडित सौरभ पांडेय, ओम प्रकाश, डीके प्रजापति, भास्कर द्विवेदी, योगेश कुमार, खुर्शीद अहमद, प्रिंस शुक्ल, सीमा सिद्दीकी, साक्षी सिंह, तनवीर फात्मा, पूनम सिंह, मोहिनी रिजवी, रत्ना सिंह, लायबा सिद्दीकी, ज्योति सूर्यवंशी, मरियम मेंहदी, नाजिया बानो, अभिलाषा मोदनवाल आदि मौजूद रहीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




