Kausambi News: मिशन शक्ति : महिलाओं को किया जागरूक
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: शारदीय नवरात्र के दौरान जिलेभर में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने स्कूलों, दुर्गा पूजा पंडालों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, नए आपराधिक कानूनों, गुड टच-बैड टच, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन की जानकारी दी। महिला थाना टीम ने कुबरी घाट पर समस्याएं सुनीं, जबकि सिराथू में ऑपरेशन मजनू के तहत चेकिंग हुई।
मिशन शक्ति : महिलाओं को किया जागरूक
Kausambi News: शारदीय नवरात्र के मद्देनजर मंगलवार को जिलेभर में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने विद्यालयों, दुर्गा पूजा पंडालों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव व नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी। साथ ही गुड टच-बैड टच, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया। महिला थाना की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने कुबरी घाट पर संवाद कर समस्याएं सुनीं। वहीं, सिराथू क्षेत्र में ऑपरेशन मजनू के तहत चेकिंग भी की गई।

