बहन का देवर युवती को लेकर फरार
Mar 01, 2026 04:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News - चरवा थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी 24 वर्षीय बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। बहन 27 फरवरी को संदिग्ध दशा में गायब हुई, और पता चला कि उसका देवर समीर उसे बाइक पर ले गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

चरवा थाना क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि उसकी 24 वर्षीय बहन 27 फरवरी की शाम करीब चार बजे संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि बड़ी बहन का देवर समीर निवासी महगांव थाना संदीपन घाट अपनी बाइक पर बैठाकर उसे कहीं ले गया है। पीड़ित के अनुसार आरोपी उसकी बहन से फोन पर बातचीत भी किया करता था। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व युवती की तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



