बिछड़े बालक को परिवार से मिलाया
कड़ा धाम के कुबरी घाट में एक बालक परिवार से बिछड़ गया। गंगा गोमती संस्था के अध्यक्ष विनय पांडेय ने उसे ढूंढा और परिवार से मिलाने में मदद की। अनमोल पटेल नामक यह छह साल का बच्चा अपने माता-पिता के साथ गंगा स्नान के लिए आया था। अंततः विनय ने उसे परिवार से मिलवाने में सफलता हासिल की।

कड़ा धाम के कुबरी घाट में गंगा स्नान के दौरान एक बालक परिवार से बिछड़ गया। बालक को घाट पर रोता देख पहुंचे गंगा गोमती संस्था के अध्यक्ष व समाज सेवी विनय पांडेय ने स्नेहपूर्वक उससे बातचीत की। फिर बाइक में बालक को बैठाकर परिवार से मिलाने के लिए निकल पड़े। कड़ा की गलियों में घूमते हुए दोपहर करीब तीन बजे विनय ने मंदिर के पास परिवार वालों को खोज निकाला। बालक अपनी मां को देख चहक उठा। गंगा गोमती संस्था के अध्यक्ष विनय पांडेय ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि कुबरी घाट पर एक बालक परिवार से बिछड़ गया है।
बालक रो रहा था। काफी देर तक प्यार-दुलार करने के बाद उसने अपना नाम अनमोल पटेल बताया। अनमोल छह साल का था। उसने बताया कि पिता जितेंद्र पटेल व अंजुला देवी निवासी जवई के साथ वह गंगा स्नान के लिए आया था। इस बीच परिजन न जाने कहां चले गए। विनय ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना कड़ा धाम पुलिस को दी व पीआरडी के जवान के साथ परिवार की खोजबीन करने के लिए निकल पड़े। बालक को सकुशल परिवार के हवाले किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


