संदिग्ध दशा में लापता हुआ किशोर, मुकदमा
Mar 03, 2026 04:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News - पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के लकौड़ा मजरा फैजीपुर निवासी छोटू सिंह का 15 वर्षीय बेटा विमल सिंह एक मार्च को संदिग्ध स्थिति में लापता हो गया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। सर्विलांस सेल को भी सक्रिय किया गया है।

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के लकौड़ा मजरा फैजीपुर निवासी छोटू सिंह ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा विमल सिंह एक मार्च को संदिग्ध दशा में लापता हो गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा कायम कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए सर्विलांस सेल को भी चौकन्ना किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



