ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीतमंचे के दम पर विवाहिता से दुराचार

तमंचे के दम पर विवाहिता से दुराचार

सैनी इलाके में बुधवार रात युवक ने पड़ोसन के साथ तमंचे के दम पर दुराचार किया। दरिंदगी के बाद विवाहिता ने शोर मचाने का प्रयास किया तो युवक ने उसे बेरहमी से पीट...

तमंचे के दम पर विवाहिता से दुराचार
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 17 May 2019 11:47 PM
ऐप पर पढ़ें

सैनी इलाके में बुधवार रात युवक ने पड़ोसन के साथ तमंचे के दम पर दुराचार किया। दरिंदगी के बाद विवाहिता ने शोर मचाने का प्रयास किया तो युवक ने उसे बेरहमी से पीट दिया। घटना की जानकारी पति के साथ सास को दी। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस मामूली धाराओं में एनसीआर लिख पल्ला झाड़ लिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख शुक्रवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें