ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीयुवती से किया दुराचार, कराया गर्भपात

युवती से किया दुराचार, कराया गर्भपात

चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से युवक ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया। युवती गर्भवती हुई तो आरोपित ने जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद...

युवती से किया दुराचार, कराया गर्भपात
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 01 Nov 2021 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से युवक ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया। युवती गर्भवती हुई तो आरोपित ने जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अदालत के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। आरोप है कि इसके बाद युवक शादी का झांसा देकर युवती से मनमानी करने लगा। साल भर बाद गर्भवती होने पर युवती ने प्रेमी से निकाह करने को कहा तो आरोपित आनाकानी करने लगा। इसके बाद उसका गर्भपात करा दिया। फिर निकाह करने से मुकर गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। आरोप है कि नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने अदालत पहुंची। अदालत के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें