किशोरी को अगवा करने का आरोपी बंदी

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

सिराथू की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत की। आरोपी अनुज कुमार ने लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा किया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया और आरोपी को अलीपुर जीता नहर के पास गिरफ्तार किया। मामला दर्ज कर चालान किया गया है।

किशोरी को अगवा करने का आरोपी बंदी

सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। सैनी इलाके की एक महिला ने चार अप्रैल को स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया। इसमें बताया कि क्षेत्र के थुलबुला गांव का अनुज कुमार पुत्र जुगराज उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है।पुलिस ने किशोरी को उसी दिन बरामद कर लिया था। आरोपी की तलाश की जा रही थी। बुधवार सुबह अलीपुर जीता नहर के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। लिखापढ़ी के बाद चालान कर दिया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।