ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीज्वैलर्स को शातिर महिलाओं ने लगाया सात लाख का चूना

ज्वैलर्स को शातिर महिलाओं ने लगाया सात लाख का चूना

सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे के धाता रोड स्थित एक ज्वैलरी से शातिर महिलाओं ने सात लाख के गहने पार कर दिया। घटना के 10 दिन बाद महिलाओं को कस्बे में देख दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को...

ज्वैलर्स को शातिर महिलाओं ने लगाया सात लाख का चूना
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSun, 14 Jul 2019 10:17 PM
ऐप पर पढ़ें

सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे के धाता रोड स्थित एक ज्वैलरी से शातिर महिलाओं ने सात लाख के गहने पार कर दिया। घटना के 10 दिन बाद महिलाओं को कस्बे में देख दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दो महिलाओं को धर दबोचा। महिलाएं चित्रकूट जिले की है। बताया जा रहा है कि कौशाम्बी आने के बाद यह महिलाएं बड़ी दुकानों में जाकर गहने देखते-देखते उसमें से गहने पार कर देती है। पुलिस महिलाओं को हिरासत में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।सिराथू निवासी हरी मोहन वर्मा की धाता रोड पर ज्वैलरी की दुकान है। बताया कि चार जुलाई को चार-पांच महिलाएं उसकी दुकान पर पहुंची और सोने के गहने दिखाने की बात कही। इसके बाद वह एक के बाद एक कीमती आभूषण दिखाने लगा। इसी दौरान महिलाओं ने करीब सात लाख रुपये के गहने पार कर दिया। एक-एक करके महिलाएं चली गई। महिलाओं के जाने बाद हरीमोहन ने गहने देख सन्न रह गया। आननफानन उसने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए महिलाओं की तलाश शुरू की पर महिलाएं नहीं मिलीं। शनिवार को उसी गिरोह की दो महिलाएं उसे दिखाई दी तो उसने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया। पकड़ी गई महिलाएं साठी कर्वी चित्रकूट की बताई जा रही हैं। महिलाओं को हिरासत में लेते हुए पुलिस पूछताछ में जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें