ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीसंदिग्ध दशा में फौजी की मौत

संदिग्ध दशा में फौजी की मौत

चरवा कोतवाली इलाके के शेखपुर रसूलपुर गांव में सोमवार सुबह फौजी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शव संदिग्ध दशा में मिला। जानकारी मिलने पर बदहवास हालत...

चरवा कोतवाली इलाके के शेखपुर रसूलपुर गांव में सोमवार सुबह फौजी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शव संदिग्ध दशा में मिला। जानकारी मिलने पर बदहवास हालत...
1/ 2चरवा कोतवाली इलाके के शेखपुर रसूलपुर गांव में सोमवार सुबह फौजी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शव संदिग्ध दशा में मिला। जानकारी मिलने पर बदहवास हालत...
चरवा कोतवाली इलाके के शेखपुर रसूलपुर गांव में सोमवार सुबह फौजी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शव संदिग्ध दशा में मिला। जानकारी मिलने पर बदहवास हालत...
2/ 2चरवा कोतवाली इलाके के शेखपुर रसूलपुर गांव में सोमवार सुबह फौजी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शव संदिग्ध दशा में मिला। जानकारी मिलने पर बदहवास हालत...
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 08 Mar 2021 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

चायल/ चरवा। हिन्दुस्तान टीम

चरवा कोतवाली इलाके के शेखपुर रसूलपुर गांव में सोमवार सुबह फौजी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शव संदिग्ध दशा में मिला। जानकारी मिलने पर बदहवास हालत में परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद सीओ फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

शेखपुर रसूलपुर गांव निवासी संतोष कुमार यादव (42) पुत्र बचई लाल यादव भारतीय सेना के जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स में पीएनआर के पद पर कार्यरत था। इस समय उसकी तैनाती असम में थी। पांच दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था। वह अपने घर पर अकेला रहता था। रविवार रात वह काफी परेशान था। सोमवार सुबह संदिग्ध दशा में उसका शव कमरे के बाहर आंगन में पड़ा था। शव पड़े होने की सूचना परिजनों को हुई तो वह बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद सीओ श्यामकांत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बारीकी से छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शादी के तीन साल बाद ही पत्नी सविता देवी से संतोष कुमार का विवाद हो गया था। विवाद के बाद पत्नी अपने दोनों बच्चों सारिका और सुमेश के साथ पिपरी कोतवाली के मखऊपुर स्थित पिता के घर में रहती थी। उसका पति संतोष से कोई वास्ता नहीं था। सीओ चायल श्यामकांत का कहना है कि फौजी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें