Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsMiddle-aged Man Commits Suicide by Poisoning in Bakarganj Village
अधेड़ ने जहर खाकर दी जान, कोहराम

अधेड़ ने जहर खाकर दी जान, कोहराम

संक्षेप:

Kausambi News - पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव में एक अधेड़ ने जहर खा लिया। पत्नी ने कहा कि पति शराब के नशे का आदी था और नशे में खुदकुशी की। परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Dec 05, 2025 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव निवासी एक अधेड़ ने गुरुवार की शाम जहर खा लिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन आननफानन उसे लेकर पास के निजी अस्पताल गए। जहां चेकअप कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने नशे में खुदकुशी करने की बात कही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। बाकरगंज निवासी सुदामा देवी ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब चार बजे वह बच्चों के साथ खेत में थी। घर लौटकर आई तो देखा कि भीतर कमरे में पति मोहनलाल (45) पुत्र स्व. हीरालाल बेहोश पड़े थे। मुंह से झाग निकल रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पास में ही सल्फास का पैकेज पड़ा था। इससे परिजनों को जहर खाने की जानकारी हुई। परिवार वाले आननफानन अधेड़ को पास स्थित अस्पताल लेकर गए। वहां चेकअप कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति शराब के नशे के आदी थी। नशे में ही जहर खाकर जान दी है। वहीं, अधेड़ की मौत के बाद से पत्नी के साथ उसके बेटे मोहित (23), रोहित (20), मोनू (15), बेटी मोनी (13) व सोनू (10) की रो-रोकर हालत खराब है। मोहित और रोहित गुजरात में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।