ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीसांसद विनोद सोनकर बने अनुशासन समिति के चेयरमैन

सांसद विनोद सोनकर बने अनुशासन समिति के चेयरमैन

भाजपा में सांसद विनोद सोनकर का ओहदा लगातार बढ़ रहा है। पहले वह अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए और दलित नेता के तौर पर स्थापित किया...

सांसद विनोद सोनकर बने अनुशासन समिति के चेयरमैन
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 10 Oct 2019 10:58 PM
ऐप पर पढ़ें

-भाजपा में लगातार बढ़ता जा रहा है सांसद का कद

-हाल ही में हरियाणा का बनाया गया है स्टार प्रचारक

भाजपा में सांसद विनोद सोनकर का ओहदा लगातार बढ़ रहा है। पहले वह अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए और दलित नेता के तौर पर स्थापित किया गया। हाल ही में हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए उनको स्टार प्रचारक बनाया गया और अब उन्हें अनुशासन समिति का चेयरमैन बनाया गया है। इससे भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

वर्ष 2014 में सांसद विनोद सोनकर ने राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा था। वह व्यापारिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। वर्ष 2014 में ही उनको लोकसभा चुनाव का टिकट मिला और वह लोकसभा पहुंचने में कामयाब रहे। विनोद सोनकर को भाजपा ने दलित नेता के तौर पर स्थापित करने के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। इसके बाद से वह लगातार देश के कोने-कोने में पार्टी का प्रचार करते रहे। हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सांसद को स्टार प्रचारक बनाया। वह हरियाणा में इन दिनों पार्टी का प्रचार भी कर रहे हैं। गुरुवार को सांसद विनोद सोनकर को एक और कामयाबी हासिल हुई है। भाजपा ने उनको लोकसभा का अनुशासन समिति का चेयरमैन बनाया है। कौशाम्बी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इसको लेकर उत्साह है। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सांसद को बधाई दी है। बैठक करके एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई गई। इस मौके पर आद्या प्रसाद पांडेय, गुलाब कुशवाहा, राजेंद्र पांडेय, संतोष सिंह पटेल, पप्पू चौधरी, दुर्गेश गुप्ता, आशीष केसरवानी उर्फ बच्चा, गुड्डू श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, सुधीर केसरवानी, प्रशांत केसरी, राजू गुप्ता, संतोष दुबे आदि मौजूद रहे।

लालकृष्ण आडवाणी की मिली विरासत

लाल कृष्ण आडवाणी भी अनुशासन समिति के चेयरमैन थे। अब भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की विरासत को सांसद विनोद सोनकर संभालेंगे। ये उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। यही कारण है कि उनके समर्थक व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। कार्यकर्ता जगह-जगह मिठाई बांट रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें