जिले के विभिन्न नवाचारों का बोध कराया

जिले के विभिन्न नवाचारों का बोध कराया

संक्षेप:

Kausambi News - मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में मां शीतला गेस्ट हाउस में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के 100वें फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ बैठक हुई। विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी।

Nov 10, 2025 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में रविवार को मां शीतला गेस्ट हाउस सयारा में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी के 100वें फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्हें जिले के विभिन्न नवाचारों का बोध कराया गया। जिलेस्तर पर संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रशिक्षु अधिकारियों सोहन लाल, आस्था सिंह, आरुषी शर्मा, ओमकार राजेंद्र, धर्मन दुरई के., अंकित आनंद, जितिन गुप्ता, आदित्य अनिल, किरन पी पद्मनाभन, श्रेयांक गर्ग, रोहन राजेंद्र एवं विशाल दीप चंदन को प्रदान की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्रशिक्षु अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों, एनसीडी स्क्रीनिंग, आभा आईडी, आयुष्मान भारत योजना आदि की जानकारी दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए की जा रही गतिविधियों, मध्यान्ह भोजन, निपुण भारत अभियान अंतर्गत कक्षावार प्रत्येक बच्चों द्वारा लर्निंग को निपुण तालिका में लिखना, प्रेरणा पोर्टल एवं डिजिटल अटेंडेंस आदि के बारे में जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल ने गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार का वितरण व उन्हें सही खान-पान के बारे में बताने एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों आदि की जानकारी दी गई। विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों के बारे में बताया उप कृषि निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी, उपायुक्त एनआरएलएम, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, एआर कोऑपरेटिव, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि एवं अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा अपने-अपने विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनहित में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।