आरटीओ कार्यालय से दुरुस्त करा लें विक्रम, अप्पे, टैक्सियों के कागजात

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

विक्रम, अप्पे, टैक्सी ड्राइवर एवं क्लीनर यूनियन की बैठक रविवार को मंझनपुर में हुई। जिलाध्यक्ष मो. नसीम ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ड्राइवरों और मालिकों को वाहनों के कागजात दुरुस्त कराने के लिए प्रेरित करें। 1 से 30 जून तक अभियान चलाकर सभी औपचारिकताएं पूर्ण कराने का निर्णय लिया गया।

आरटीओ कार्यालय से दुरुस्त करा लें विक्रम, अप्पे, टैक्सियों के कागजात

विक्रम, अप्पे, टैक्सी ड्राइवर एवं क्लीनर यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को मंझनपुर स्थित प्रधान कार्यालय में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह सभी स्टैंड, चौराहों पर जाकर ड्राइवरों व उनके मालिकों से सम्पर्क करते हुए वाहनों के कागजात दुरुस्त कराने के लिए प्रेरित करें। जिलाध्यक्ष मो. नसीम ने कहा कि परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा वाहनों के कागजात दुरुस्त कराने को लेकर सड़क पर अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में कागज की कमी पाये जाने पर सम्बंधित वाहनों को मानक की अनदेखी के आरोप में सीज किया जा सकता है।

प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए सभी वाहन स्वामी अपने-अपने वाहनों का फिटनेश, इंश्योरेंस, प्रदूषण, टैक्स आदि जमा करते हुए सभी औपचारिकताएं पूर्ण रखें। संगठन के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि एक से 30 जून तक जिले भर में अभियान चलाकर वाहनों का कागजात दुरुस्त कराना सुनिश्चत करायें। यह भी कहा कि ड्राइवर व क्लीनर को इस बावत जागरूक करें कि यदि किसी सवारी का कोई सामान छूट जाता है तो उस बावत प्रधान कार्यालय को सूचित करें जिससे सम्बंधित का सामान उन तक पहुंचाया जा सके। बैठक में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. नफीस अहमद, उपाध्यक्ष केशचंद्र, महामंत्री बिहारी लाल, संगठन मंत्री दुर्गेश चौधरी, प्रचार मंत्री सरीउल रहमान, कोषाध्यक्ष नजिया परवीन समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi Newsआरटीओ कार्यालय से दुरुस्त करा लें विक्रम, अप्पे, टैक्सियों के कागजात