गैरेज में खड़ी दो लग्जरी कारों में भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

महामूदपुर मनौरी बाजार में बुधवार को गैरेज में खड़ी दो चारपहिया वाहनों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो चुकी थी। आग लगने का कारण अत्यधिक गर्मी बताया जा रहा है।

गैरेज में खड़ी दो लग्जरी कारों में भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख

मनौरी, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के चायल चौकी अंतर्गत महमूदपुर मनौरी बाजार स्थित महर्षि दयानंद चौराहा के पास कॉलोनी में बुधवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक गैरेज में खड़ी दो चारपहिया वाहनों में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।

महमूदपुर मनौरी बाजार निवासी अधिवक्ता मनीष केसरवानी उर्फ नीरज अपनी एक्सयूवी 700 को प्रतिदिन की तरह गैरेज में खड़ी करते थे। बुधवार को उनके छोटे भाई अधिवक्ता अनूप केसरवानी भी अपनी एमजी हेक्टर से करीब दो बजे घर पहुंचे और गाड़ी गैरेज में खड़ी कर दी। इसी दौरान अचानक शोर सुनाई पड़ा। परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि गैरेज में खड़ी गाड़ियां धू-धू कर जल रही थीं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को बुझाने का मौका नहीं मिल सका। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुके थे।

Voice of UP

बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ियों की कीमत लाखों रुपये है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार अत्यधिक गर्मी के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। जिस स्थान पर वाहन खड़े थे, वहां टीन शेड तो लगा था, लेकिन बिजली की कोई व्यवस्था नहीं थी। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक दहशत और चर्चा का माहौल बना रहा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।