ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीदहेज की खातिर बरपा विवाहिता का कहर

दहेज की खातिर बरपा विवाहिता का कहर

कौशाम्बी कोतवाली के बडगांव में ब्याही युवती को ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। मायके से नकदी व बाइक नहीं लाने पर ससुराल के लोग जान के दुश्मन बने हुए...

दहेज की खातिर बरपा विवाहिता का कहर
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 23 Oct 2021 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

मंझनपुर। संवाददाता

कौशाम्बी कोतवाली के बडगांव में ब्याही युवती को ससुरालवालों ने घर से निकाल दिया। परेशान पीड़िता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कराया है।

नीता देवी की शादी दो साल पहले कौशाम्बी के बड़गांव में श्यामू के साथ हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी में मिले दहेज से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से नकदी व बाइक लाने की जिद कर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर पखवारेभर पहले ससुरालवालों ने पिटाई करते हुए घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई तो वह सन्न रह गए। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई। इसके बाद भी बात नहीं बन सकी। शुक्रवार को पीड़िता पिता के साथ महिला थाने पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए पीड़िता की तहरीर पर आरोपित पति श्यामू समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें