विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
पिपरी के अकबरपुर गांव में शनिवार सुबह घरेलू कलह से आजिज आकर विवाहिता ने फांसी लगा ली। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर...
पिपरी के अकबरपुर गांव में शनिवार सुबह घरेलू कलह से आजिज आकर विवाहिता ने फांसी लगा ली। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
पूरामुफ्ती के इस्माईलपुर कोटवा गांव निवासी गजेंद्र सिंह पटेल ने अपनी बेटी प्रीति पटेल की शादी 2012 में पिपरी के अकबरपुर गांव निवासी छत्रपाल उर्फ लेखराज पटेल के साथ की थी। लेखराज की बड़ी बेटी योग्यता पटेल (07) और बेटा हर्ष पटेल (02) साल का है। किसी बात को लेकर शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। नाराज महिला ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। फांसी के फंदे पर शव लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ महिला के मायके में दी। सूचना मिलने के बाद महिला के मायके से लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कर शव मृतका के मायके पक्ष को सौंप दिया। महिला की मौत से परिजनों ने कोहराम मच गया। बच्चों का रो-रोकर हाल-बेहाल रहा।