ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीभरवारी नगर पालिका के मुक्तिधाम में समस्याएं बेशुमार

भरवारी नगर पालिका के मुक्तिधाम में समस्याएं बेशुमार

नगर पालिका परिषद भरवारी के मुक्ति धाम में बेशुमार समस्याएं हैं। पानी का इंतजाम नहीं है और टीन शेड जर्जर है। गंदगी इसकी पहचान बन चुकी है। लोगों को...

नगर पालिका परिषद भरवारी के मुक्ति धाम में बेशुमार समस्याएं हैं। पानी का इंतजाम नहीं है और टीन शेड जर्जर है। गंदगी इसकी पहचान बन चुकी है। लोगों को...
1/ 2नगर पालिका परिषद भरवारी के मुक्ति धाम में बेशुमार समस्याएं हैं। पानी का इंतजाम नहीं है और टीन शेड जर्जर है। गंदगी इसकी पहचान बन चुकी है। लोगों को...
नगर पालिका परिषद भरवारी के मुक्ति धाम में बेशुमार समस्याएं हैं। पानी का इंतजाम नहीं है और टीन शेड जर्जर है। गंदगी इसकी पहचान बन चुकी है। लोगों को...
2/ 2नगर पालिका परिषद भरवारी के मुक्ति धाम में बेशुमार समस्याएं हैं। पानी का इंतजाम नहीं है और टीन शेड जर्जर है। गंदगी इसकी पहचान बन चुकी है। लोगों को...
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSun, 23 Jan 2022 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पालिका परिषद भरवारी के मुक्ति धाम में बेशुमार समस्याएं हैं। पानी का इंतजाम नहीं है और टीन शेड जर्जर है। गंदगी इसकी पहचान बन चुकी है। लोगों को अंतिम संस्कार के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उधर, शिकायत के बाद भी जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

भरवारी के मेहता रोड मोहल्ले में मंडी समिति के पास मुक्ति धाम (अंतिम संस्कार स्थल) बना है। यहां बारिश, धूप आदि से बचाव के लिए सालों पहले टीन शेड डलवाया गया था, जो अब जर्जर हो चुका है। अंतिम क्रिया में पहुंचने वालों के लिए पीने के पानी का इंतजाम भी नहीं है। लोग प्यास लगने पर काफी दूर जाते हैं। सफाई नहीं होने के कारण पूरे परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। बड़ी-बड़ी घासें उगी हैं। इनमें खतरनाक जंतुओं के रहने का खतरा बना रहता है। हफ्ते भर पहले एक व्यक्ति को सांप ने डस लिया था। नागरिकों ने बताया कि समस्याओं के बाबत कई बार ईओ को जानकारी दी गई। उन्होंने दिक्कत दूर करने का आश्वासन दिया लेकिन, किया कुछ नहीं। इसे लेकर नगर के लोगों में नाराजगी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें