Kausambi News: युवक ने पत्नी पर किया प्राणघातक हमला, मुकदमा

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मड़ूकी गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसने अपनी बड़ी बहन प्रीती की शादी वर्ष 2019 में पइंसा के थोन गांव में रहने वाले

Kausambi News: युवक ने पत्नी पर किया प्राणघातक हमला, मुकदमा

Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मड़ूकी गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसने अपनी बड़ी बहन प्रीती की शादी वर्ष 2019 में पइंसा के थोन गांव में रहने वाले अजय कुमार सोनकर से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही अजय प्रीती के साथ मारपीट करने लगा। इसकी शिकायत पुलिस से की जाती थी तो वह माफी मांग लेता था। लिहाजा, प्रीती के परिजन कानूनी कार्रवाई नहीं करते थे। पीड़ित भाई के मुताबिक, 11 जुलाई को आरोपी अजय ने उसकी बहन प्रीती को खेत में पानी लगाने की बात पर बेरहमी से पीटा। खेत में ही जेसीबी द्वारा खोदे गए गड्ढे में फेंककर जान लेने का प्रयास किया।

घटना की सूचना के बाद पहुंचे मायके वाले दो बच्चों के साथ प्रीती को घर ले आए। एक बच्चा आरोपी के ही पास है। मंझनपुर के निजी अस्पताल में प्रीती का इलाज कराया जा रहा है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।