Kausambi News: दो डीएसपी का कार्यक्षेत्र बदला, विनीत नगर कोतवाल
Kausambi News: एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। जिले के दो सर्किल अफसरों और थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। डीएसपी जेपी पांडेय को नए कार्य दिया गया है। कई नए इंस्पेक्टर और प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।

Kausambi News: एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने गुरुवार रात महकमे में बड़ा फेरबदल किया। जिले के दो सर्किल अफसरों के साथ ही थानेदारों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया। डीएसपी कौशाम्बी रहे जेपी पांडेय अब सिर्फ सीओ पुलिस लाइन का काम देखेंगे। इसके अलावा एएचटीयू व डायल 112 का भी वह अतिरिक्त कार्य देखेंगे। डीएसपी क्राइम अरुण कुमार शुक्ल को कौशाम्बी का नया सर्किल अफसर बनाया गया है। वहीं मंझनपुर कोतवाली से लाइन हाजिर किए गए इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के स्थान पर कड़ाधाम थाने के निरीक्षक विनीत कुमार सिंह को कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। चरवा इंस्पेक्टर महेश सिंह को कड़ा धाम में नई तैनाती दी गई है।
एसओजी प्रभारी एसआई विनय सिंह को चरवा थाना प्रभारी बनाया गया है। महिला थाना प्रभारी नीलम राघव को अपराध शाखा व यहां रहीं इंस्पेक्टर उर्मिला सिंह को महिला थाना का प्रभारी बनाया गया है।


