माघ मेला : एसपी ने डायर्वजन रूट का किया निरीक्षण

Jan 03, 2026 06:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

Kausambi News - मंझनपुर में माघ मेला-2026 की शुरुआत हुई। एसपी राजेश कुमार ने यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया और सुरक्षा के प्रति लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात सुचारू रहे।

माघ मेला : एसपी ने डायर्वजन रूट का किया निरीक्षण

मंझनपुर, संवाददाता। माघ मेला-2026 की शुरुआत शनिवार से हो गई है। पौष पूर्णिमा के पहले स्नान से पहले शुक्रवार की रात को एसपी ने मातहतों के साथ डायवर्जन रूट का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्था को देखा। इसके बाद निर्देश जारी करते हुए कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो संबंधित कार्रवाई के लिए तैयार रहें। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने शुक्रवार की रात बरीपुर मोड़, कोखराज मोड़ एवं सकाढ़ा तिराहा पर यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान रूट डायवर्जन ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की भी गहनता से जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने, यातायात को सुचारू रूप से संचालित रखने, किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने तथा मेला अवधि में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं/यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही एसपी ने मौके पर उपस्थित वाहन चालकों से संवाद स्थापित कर उन्हें लागू रूट डायवर्जन की जानकारी दी गई एवं वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग के लिए जागरूक किया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।