ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीजल स्रोतों की सुरक्षा के लिए किया जागरूक

जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए किया जागरूक

परंपरागत जल स्रोतो की सुरक्षा और संरक्षण के लिए बुधवार को नेहरू युवा केंद्र ने चरवा गांव के ग्रामीणों को जागरूक किया। राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अमरजीत ने रैली निकाल ग्रामीणों को जागरूक...

जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए किया जागरूक
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीWed, 21 Aug 2019 10:17 PM
ऐप पर पढ़ें

परंपरागत जल स्रोतो की सुरक्षा और संरक्षण के लिए बुधवार को नेहरू युवा केंद्र ने चरवा गांव के ग्रामीणों को जागरूक किया। राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अमरजीत ने रैली निकाल ग्रामीणों को जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि वृक्षों की कटाई और पानी के अंधाधुंध दोहन से नदिया, पोखर, कुएं सूख रहे हैं, फिर भी लोग आवश्यकता से अधिक जल का दोहन कर रहे हैं। इससे आने वाली पीढ़ी के लिए जल संकट उत्पन्न हो सकता है। भूजल स्तर दिनोंदिन नीचे गिरता जा रहा है। उसके बाद भी लोग अपने हैंडपंपों में सबमर्सिबल डालकर पानी का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं। प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए शासन से तालाबो की खुदाई एवं वर्षा जल संचयन के लिए सोकपिट बनवाये जा रहे हैं। ग्रामीणों को चाहिए कि वर्षा जल को तालाबों और वाटर हार्वेस्टिंग के जरिये जल का संचयन करें। ग्रामीणों को योग का महत्व भी बताया गया। इस मौके पर दीपक पांडेय, सुधीर कुमार, अजय सिंह, अमित, पुष्पराज, लवसिंह मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें