ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीदो पक्षों में चले ईंट-पत्थर

दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर

बरई बंधवा गांव में पुरानी अदावत में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम विद्युत कनेक्शन जोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थरबाजी शुरू हो गई। आधे...

1/ 2बरई बंधवा गांव में पुरानी अदावत में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम विद्युत कनेक्शन जोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थरबाजी शुरू हो गई। आधे...
बरई बंधवा गांव में पुरानी अदावत में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम विद्युत कनेक्शन जोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थरबाजी शुरू हो गई। आधे...
2/ 2बरई बंधवा गांव में पुरानी अदावत में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम विद्युत कनेक्शन जोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थरबाजी शुरू हो गई। आधे...
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 24 Aug 2018 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

बरई बंधवा गांव में पुरानी अदावत में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम विद्युत कनेक्शन जोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थरबाजी शुरू हो गई। आधे घंटे तक चली पत्थरबाजी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी पटक मामला शांत कराया। वहीं तीन लोगों को थाने उठा ले गई।

करारी के बरई बंधवा गांव में शुक्रवार शाम चार बजे अमजद टूटे विद्युत कनेक्शन की तार को जोड़वा रहा था। तभी पुरानी अदावत में खलीक अहमद उर्फ निक्के से विवाद हो गया। दोनों के बीच अभी कहासुनी शुरू ही हुई थी कि तभी मामले ने तूल पकड़ लिया और ईंट-पत्थर चलने लगे। पुलिस को जानकारी हुई तो वह कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर जा पहुंची और लाठी पलट मामला शांत कराया। इस ईंट-पत्थरबाजी में किसी के चोट नहीं पहुंची है। पुलिस मतलूब हसन, निक्के और गुलाब अहमद को थाने उठा ले गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें