हाईवे पर स्टंटबाजी : आधा दर्जन से ज्यादा वाहन सीज
Kausambi News - मंझनपुर में हाईवे पर लग्जरी गाड़ियों से स्टंटबाजी का एक वीडियो वायरल हुआ। युवक-युवतियां चलती गाड़ियों में स्टंट करते हुए नजर आए। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन गाड़ियों को सीज किया। एसपी ने कहा कि भविष्य में ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई होगी।

मंझनपुर, संवाददाता जिले के हाईवे पर दर्जन भर लग्जरी गाड़ियों से स्टंटबाजी का एक वीडियो मंगलवाल को तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में युवक-युवतियां चलती गाड़ियों का गेट व सनरूफ खोलकर स्टंट करते हुए रील बनाते दिख रहे थे। जिम्मेदारों को स्टंटबाजी की भनक तक नहीं लगी थी। मामले में देर रात ही पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने करीब आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों को सीज कर दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार गाड़ियों पर युवक-युवतियां खड़े होकर स्टंट किए जा रहे थे।
जिससे उनकी और अन्य राहगीरों की जान को खतरा हो सकता था। इनमें थार सहित कई लग्जरी गाड़ियां शामिल थीं। हालांकि, हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो कोखराज थाना क्षेत्र के राम वन गमन मार्ग का बताया जा रहा है। इस घटना से सड़क सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया था। एसपी राजेश कुमार के आदेश पर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर गाड़ियों के नंबरों को ट्रेस किया। इसके बाद आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। एसपी ने कहा कि भविष्य में ऐसी हरकत करने वालों पर और भी कड़ी कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




