ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीअहिल्या उद्धार कर जनकपुरी पहुंचे प्रभु राम

अहिल्या उद्धार कर जनकपुरी पहुंचे प्रभु राम

उदिहिन बुर्जुग गांव में चल रही रामलीला के तीसरे दिन कलाकारों ने ताड़का वध के साथ अहिल्या उद्धार का भावपूर्ण मंचन...

उदिहिन बुर्जुग गांव में चल रही रामलीला के तीसरे दिन कलाकारों ने ताड़का वध के साथ अहिल्या उद्धार का भावपूर्ण मंचन...
1/ 2उदिहिन बुर्जुग गांव में चल रही रामलीला के तीसरे दिन कलाकारों ने ताड़का वध के साथ अहिल्या उद्धार का भावपूर्ण मंचन...
उदिहिन बुर्जुग गांव में चल रही रामलीला के तीसरे दिन कलाकारों ने ताड़का वध के साथ अहिल्या उद्धार का भावपूर्ण मंचन...
2/ 2उदिहिन बुर्जुग गांव में चल रही रामलीला के तीसरे दिन कलाकारों ने ताड़का वध के साथ अहिल्या उद्धार का भावपूर्ण मंचन...
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 25 Nov 2019 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

उदिहिन बुर्जुग गांव में चल रही रामलीला के तीसरे दिन कलाकारों ने ताड़का वध के साथ अहिल्या उद्धार का भावपूर्ण मंचन किया। मंचन देख दर्शक भाव-विभोर हो गए। श्रीराम के जयघोष से समूचा पंडाल गूंज उठा। देर रात तक पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा।

राक्षसों के अत्याचार से आहत मुनि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांग कर यज्ञ रक्षा के लिए ले गए। वन में जाते ही ताड़का नाम की राक्षसी के साथ राक्षस राज मारीच का वध भगवान राम ने किया। इसके बाद भागवान राम भाई लक्ष्मण व मुनि विश्वामित्र के साथ आश्रम पहुंचे। इसके बाद श्राप से पत्थर बनी अहिल्या का उद्धार किया। ताड़क वध के साथ अहिल्या उद्धार का रोमांचित मंचन देख दर्शक भाव-विभोर हो गए। भगवान राम के जयकारे चारों ओर लगने लगे। समूचा गांव जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा। दर्शक देर रात तक रामलीला का मंचन देखने के लिए जमा रहे। आयोजक समर्थ किसान पार्टी के अध्यक्ष अजय सोनी ने आए हुए ग्रामीणों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें