Kausambi News: निर्माण रोकने पर महिला को धमकाया

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: नसीरपुर गांव की उर्मिला देवी ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी भाइयों ने उनकी खाली जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इस संबंध में सीओ कार्यालय में शिकायत की है।

Kausambi News: निर्माण रोकने पर महिला को धमकाया

Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी कमलेश निषाद ने बताया कि आबादी के भीतर उनके मकान के बगल में उनकी खाली जमीन है। आरोप है कि रविवार को पड़ोस के दो भाइयों ने उक्त जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का विरोध किया तो दोनों आरोपित जमीन को अपना बताते हुए गाली-गलौज करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को महिला ने मामले की शिकायत सीओ कार्यालय में करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।