पड़ोसी दबंग ने युवक को पीटा, शिकायत
Mar 02, 2026 03:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News - करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में यथार्थ सिंह को उसके पड़ोसी द्वारा पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। सोमवार की सुबह गाली-गलौज के बाद विवाद बढ़ गया, जिससे यथार्थ की पिटाई हुई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया, और यथार्थ ने पुलिस को शिकायत दी।

करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी यथार्थ सिंह ने बताया कि पड़ोसी दबंग से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर सोमवार की सुबह वह गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



