दबंग जबरन भूमिधरी पर कर रहे कब्जा

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

सिराथू के सुरेश कुमार ने डीएम को शिकायत दी कि उसके गांव की भूमि पर दबंग का कब्जा करने का प्रयास हो रहा है। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन कब्जा जारी है। डीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

दबंग जबरन भूमिधरी पर कर रहे कब्जा

सिराथू के मोहम्मदपुर अनेठा निवासी सुरेश कुमार पुत्र स्व. गोवर्धन ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव में उसकी भूमिधरी जमीन है। इस भूमि पर गांव के ही दबंग की निगाह गड़ी है। जबरन उसकी भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। अधिकारियों से शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित ने डीएम को यह भी बताया है कि विपक्षी उसे लगातार झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। रात्रि में नींव खुदवाई जा रही थी। वह मौके पर पहुंचा और यूपी 112 पुलिस की मदद ली। पुलिस आई और कार्रवाई की।

इसके बाद भी उसकी भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।