Kausambi News: ग्राम प्रहरी की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: हरिश्चंद्र, ग्राम प्रहरी, मूरतगंज बाजार में मौजूद थे जब उन्होंने देखा कि अरसद और नीरज केसरवानी मकान के कब्जे को लेकर लड़ा रहे थे। हरिश्चंद्र ने बीच-बचाव किया और झगड़ा शांत कराया। मामले में उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है और जांच जारी है।

Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि वह ग्राम प्रहरी है। शुक्रवार की दोपहर मूरतगंज बाजार में मौजूद था। इस दौरान देखा कि बाजार के ही रहने वाले अरसद व नीरज केसरवानी मकान पर कब्जेदारी को लेकर आपस में मारपीट कर रहे थे। बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया गया। मामले में ग्राम प्रहरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही रही है।


