ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीखाने के लाले, लेखपाल ने बना दिया लखपति

खाने के लाले, लेखपाल ने बना दिया लखपति

सदर तहसील के तिवारी का पुरवा गांव के एक किसान को लेखपाल ने लखपति बना दिया है।

खाने के लाले, लेखपाल ने बना दिया लखपति
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 13 Sep 2019 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर तहसील के तिवारी का पुरवा गांव के एक किसान को लेखपाल ने लखपति बना दिया है। पेंशन के लिए उसने आय प्रमाण पत्र के लिए आनलाइन आवेदन किया तो उसकी सालाना आय चार लाख 20 हजार रुपये लिखकर दे दिया। इससे किसान परेशान हैं। गांव के किसानों का कहना है कि उनके भी साथ इसी तरह की लापरवाही हुई है।

तिवारी का पुरवा निवासी भगवतदीन किसान है। करीब 6 बीघा भूमि है, लेकिन इसके बावजूद घर की माली हालत ठीक नहीं हैं। कारण साफ है खेती नहीं हो पाती है। जमीन ऐसी नहीं है कि वह फसल तैयार कर सकें। भगवतदीन ने पेंशन के लिए आनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के बाद लेखपाल ने भगवतदीन की महीने की आय 32 हजार लिखी और सालाना आय चार लाख 20 हजार लिखकर आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया। आय प्रमाण पत्र भगवतदीन को मिला तो उसके होश उड़ गए। भगवतदीन व उसकी पत्नी रामरती का कहना है कि किसी तरह से खाने-पीने का इंतजाम होता है। लेखपाल ने ऐसा आय प्रमाण पत्र जारी किया है कि उनको पेंशन का लाभ भी नहीं मिल सकेगा। इससे भगवतदीन नाराज हैं। गांव के लोगों का कहना है कि इसी तरह कई अन्य किसानों का आय प्रमाण पत्र जारी किया गया है। जिनकी आय ज्यादा है, उनकी कम दिखाई गई है और जिनकी कम है उनकी अधिक दिखाई गई है। मामले की शिकायत एसडीएम से की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें