Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsLegal Awareness Camp Held for Senior Citizens in Manjhanpur
वृद्धाश्रम में सुनी बुजुर्गों की समस्या

वृद्धाश्रम में सुनी बुजुर्गों की समस्या

संक्षेप:

Kausambi News - मंझनपुर में एक वृद्धाश्रम में प्री-कैम्प, लघु विधिक सेवा एवं साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आस्था मिश्रा ने वृद्धजनों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सभी वृद्धजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

Feb 11, 2026 08:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

मंझनपुर, संवाददाता। वृद्धाश्रम में बुधवार को प्री-कैम्प, लघु विधिक सेवा एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आस्था मिश्रा ने आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उपस्थित सभी वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लीगल एंड डिफेंस काउंसिल अमित मिश्र एवं तिलक नारायण, मंदीप अवस्थी, पीएलवी कृष्णा कपूर तथा वृद्धा आश्रम मैनेजर आलोक राय सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;