अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक पारित कराने को गरजे
Kausambi News - संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत होते ही अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक की मांग तेज हो गई है। आल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के तहत वकीलों ने जिला कचहरी परिसर में आम सभा की। उन्होंने सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को पेश करने की अपील की और कहा कि अगर इसे नहीं लाया गया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक को पारित कराए जाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। मंगलवार को आल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जिला कचहरी परिसर में आम सभा की। इस दौरान मांग को पूरा करने की अपील की गई। प्रदेशव्यापी अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा लखनऊ से उन्नाव, कानपुर होते हुए मंगलवार की दोपहर बाद कौशाम्बी पहुंची। यहां मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हॉल में वकीलों ने विधेयक के समर्थन में आमसभा की। वहीं, लाइब्रेरी हॉल के बाहर सैकड़ों वकीलों ने अधिनियम को लागू किए जाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी भी की।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने कहा कि संसद का सत्र शुरू हो गया है। केंद्र सरकार को इसी सत्र में अन्य विधेयकों के साथ अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक भी पेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र में सरकार यदि विधेयक नहीं ले आई तो अधिवक्ता इस मुद्दे को लेकर आंदोलन को तेज करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर सरकार व प्रशासन का उदासीन रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमसभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप पांडेय व संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र नाथ मिश्र ने किया। इस मौके पर बार के महामंत्री तुषार तिवारी, नर नारायण मिश्र, राकेश कुमार जायसवाल, गोपालजी शुक्ल, पप्पू मिश्र, रोशन अग्रहरि, नितीश त्रिपाठी, अमित सिंह, राहुल कुमार साहू, रूद्र विश्वकर्मा, स्नेह दत्त मौर्य, भूपेश शर्मा, निरंजन सिंह आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




