बाल दिवस पर बीएसए ने ‘निपुण कौशांबी’ का किया विमोचन

बाल दिवस पर बीएसए ने ‘निपुण कौशांबी’ का किया विमोचन

संक्षेप:

Kausambi News - बाल दिवस पर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ‘निपुण कौशाम्बी’ पत्रिका का विमोचन बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा द्वारा किया गया। पत्रिका में जिले की शैक्षिक उपलब्धियों और शिक्षकों के प्रयासों को दर्शाया गया है। मुख्य अतिथि ने शिक्षकों से टीम भावना से कार्य करने की अपील की।

Nov 15, 2025 04:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

बाल दिवस की संध्या बेला पर शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में ज्ञान की दिशा में एक नई पहल के रूप में ‘निपुण कौशाम्बी’ पत्रिका का विमोचन बतौर मुख्य अतिथि बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने किया। पत्रिका में बेसिक शिक्षा विभाग की शैक्षिक उपलब्धियों की दस्तावेजी यात्रा रूपी पत्रिका का संपादन जिले के एसआरजी ओमप्रकाश सिंह ने किया। पत्रिका के निर्माण व संकलन में राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हरिओम सिंह व लेखन में बीरेंद्र कुमार का विशेष योगदान है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि यह पत्रिका हमारे जिले की शैक्षिक चेतना, सृजनशीलता और नवाचार का सजीव दस्तावेज है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिक्षकों को मैं की भावना से ऊपर उठकर टीम भावना से कार्य करना होगा। शैक्षिक समृद्धि की अनुगूंज और परिवर्तन की गाथा रूपी पत्रिका में जिले में सराहनीय रचनात्मक प्रयास कर रहे शिक्षकों के प्रयासों को समाहित किया गया है। स्वागत समारोह में अतिथियों को बुके की जगह बुक देकर और माला की जगह पुस्तकों की माला पहनाकर स्वागत करें। जिससे किताबों की पढ़ाई का माहौल पुन: हो सके। इसके बाद मुख्य अतिथि ने शिक्षा में रचनात्मक कार्य करने वाले शिक्षकों सहित एआरपी पुष्पेंद्र सिंह और पत्रिका के संपादक डॉ. ओम प्रकाश सिंह, संकलनकर्ता हरिओम सिंह को प्रमाणपत्र, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। अंत में पत्रिका संपादक मंडल ने मुख्य अतिथि को भगवान बुद्ध की प्रतिमा देकर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण ने किया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक अवधेश मिश्र, धर्मनाथ, बीरेंद्र सिंह, योगेश तिवारी, विकास मौर्य सहित कई लोग उपस्थित रहे।