पट्टीदारों के बीच मारपीट में चार पर एफआईआर
Kausambi News - मंझनपुर में पट्टीदारों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट हुई। इस घटना में चार लोग घायल हुए। कोखराज पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टीदारों के बीच जमीन बंटवाने को लेकर हुई मारपीट के मामले में कोखराज पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।नगर पालिका परिषद भरवारी के पुरानी बाजार मोहल्ले में मंगलवार की सुबह बंटवारे को लेकर पट्टीदारों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान एक पक्ष से गुलाम गौस व उसकी पत्नी मुगीशा बानो तथा दूसरी तरफ से मो. मुस्तफा एवं उसकी बहन शाहजहां को चोटें आई थीं। घटना के दौरान मोहल्ले में अफरातफरी मच गई थी। कोखराज इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने बताया कि भरवारी चौकी पर तैनात आरक्षी शिवांक गौतम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


